A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

विभिन्न कार्यों के संबंध में दिये निर्देश

डीडवाना-कुचामन     – जिले में  आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राजस्थान युवा संवाद, अम्बेडकर जयंती एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/ शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 11 से 14 अप्रैल तक डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राजस्थान यूथ डायलॉग कार्यक्रम मे प्रतिभागीयों को शामिल करने एवं कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/ शहरी वार्ड अभियान के कार्यों की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में कार्यों की प्रगति अद्यतन करने, मई माह में आयोजित होने वाले ग्राम कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पंच गौरव कार्यक्रम, राज उन्नति की आगामी बैठक के संबंध में भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!