
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड
धार मध्य प्रदेश के जिला जबलपुर की तहसील बरगी अंतर्गत ग्राम बिजौरा निवासी 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग बालिका के साथ हुए दुराचार के प्रयास एवं मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ESO INDIA) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक महोदय, जबलपुर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन स्वयं पीड़िता की उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
गंभीर धाराओं से बचाव व रिश्वत के आरोपों का मामला
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को एरिगेशन विभाग बरगी में पदस्थ कर्मचारी महेश वर्मा द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। इसके बावजूद बरगी नगर थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेकर प्रकरण को कमजोर धाराओं में दर्ज किया गया, जबकि मामले में BNS धारा 74, POCSO Act एवं SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोर धाराएँ बनती थीं।
पुलिस अधीक्षक का त्वरित संज्ञान, पुनः कथन के निर्देश
पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीएसपी बरगी को सौंप दी है तथा पीड़िता के पुनः स्वतंत्र कथन दर्ज कराने एवं न्यायालय में पुनः प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
ज्ञापन के दौरान ईएसओ इंडिया के कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पवन देवक, राजकुमार चक्रवर्ती, लोकेंद्र सिंह, अमित भास्कर, विपिन दत्ता सहित ईएसओ इंडिया के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक मामले पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
भवदीय
प्रवीण सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ESO INDIA)
मो. 7691999222



