
डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने जिले के समस्त एसडीएम, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 11 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में ज्योतिबा फूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कार्यक्रम व जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाये। इसके नोडल अधिकारी उपनिदेशक समाज कल्याण अधिकारी होंगे। 12 अप्रैल को डॉ. बी.आर अम्बेडकर का जीवन परिचय एवं संविधान जागरूकता कार्यक्रम संविधान को जाने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में करवाई जायेगी। यह कार्यक्रम 12 से 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके नोडल मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।
इसी प्रकार 13 अप्रैल टाउन हॉल में बाबा साहेब के सामाजिक न्याय दर्शन एवं उनके जीवन पर आधारित संगोष्ठी, व्याख्यान, सभी छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों व महाविद्यालयों में चलचित्र प्रदर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, अम्बेडकर व संविधान के संबंध में निबंध, लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जायेगी। इस कार्यक्रम के नोडल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समाज कल्याण अधिकारी होंगे।
14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा, फोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि, संविधान प्रस्तावना का वाचन, संविधान शपथ, सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं समस्त विद्यालय व महाविद्यालयों में करवाया जायेगा। जिला मुख्यालय का कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जायेगा।







