ताज़ा खबर

अयोध्या से वाराणसी जा रही एक कार को ट्रक ने मारी टक्कर, झारखंड के पांच श्रद्धालु घायल

सुलतानपुर (उप्र), दो मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में कमनगढ़ गांव के पास अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक से कार में टक्कर लगने पर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

उसने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

 

उसने बताया कि कार में कुल आठ लोग सवार थे, एवं तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात कार से ये लोग अयोध्या से वाराणसी जा रहे थे तथा कार जैसे ही कमनगढ़ गांव के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

 

श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर पर उपजिलाधिकारी सदर बिपिन द्विवेदी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को लखनऊ रेफर करने का निर्णय लिया गया।

 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

कोतवाली देहात के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान राहुल कुमार तिवारी (38), कललिंदा देवी (59), नेहा कुमारी (35), सत्य नारायण तिवारी (62) और ड्राइवर विकास (35) के रूप में हुई है। ये सभी झारखंड के पलामू जिले के पंडवा के रहने वाले हैं।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!