A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: मुराईडीह और नॉर्थखास में 5 मुहाने बंद

*कतरास:* कोयला चोरी और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। मुराईडीह 4-A पैच और नॉर्थखास क्षेत्र में चलाए गए सघन संयुक्त अभियान के तहत पांच अवैध खनन मुहानों को सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया।
यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध मुहानों के माध्यम से कोयले की तस्करी की जा रही थी, साथ ही यहां गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। अभियान के दौरान भारी मशीनों और मलबे की मदद से सभी मुहानों को पूरी तरह सील कर दिया गया, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि दोबारा न हो सके।
सीआईएसफ ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!