
कटनी,रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
चौदहा नवम्बर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में रीठी के शासकीय व अर्धशासकीय स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बाल दिवस के मौके पर रीठी परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी कला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक तीन में गतिविधियां आयोजित कर बाल दिवस मनाया गया। देखा गया कि कई नन्हे-मुन्ने बच्चे चाचा नेहरू की भेष-भूषा में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। देवरी कला के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक तीन में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। यहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न गतिविधियां भी की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनाली दुबे द्वारा चाचा नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका बंदना बेन सहित सभी ग्राम की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।







