A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 22.03.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा साईबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस अवसर पर साईबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कांडों के त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!