
आज दिनांक 02.05.2026 को वियतनाम के राष्ट्रपति के गया जिला आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर आयुक्त, गया द्वारा डीएम कार्यालय स्थित सभा कक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आगमन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








