

ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड
सहकारिता मेला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ,रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार की महापौर नगर निगम किरण जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा ,जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस मेले का शुभारंभ किया गया ।यह मेला 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। सहकारिता मेला लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक प्रभावी पहल है। सहकारिता मेले के शुभारंभ के अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सहकारिता में अनेक लोग कार्य कर रहे हैं जो लोकल उत्पाद तैयार कर रहे हैं उनको बढ़ावा देने के लिए यह सहकारिता मेला लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हजारों लोग इससे जुड़े है जो स्वयं सहायता के माध्यम से अपना रोजगार कर रहे हैं ।
इस
अवसर पर रानीपुर विधायक ने कहा कि सहकारिता मेले में हमारे प्रदेश सरकार के द्वारा सहकारिता वर्ष के तहत 2 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर 2000 25 तक सहकारिता मेला का आयोजन ऋषिकुल मैदान में किया गया है ।केंद्रीय सहकारिता अमित शाह एवं राज्य सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से हमारी सरकार ने को ऑपरेटिव के क्षेत्र में काम किया है कोऑपरेटिव सोसाइटी को कंप्यूटराइज करके यूटिलाइज करना और साथ ही साथ बहुउद्देशीय काम सहकारिता कर रही है ।जिसमें सहकारिता का क्षेत्र काफी बढ़ गया है। लखपति दीदी किसानो की आए दुगना हो गई है लखपति दीदी बनाने वाला विषय भी इसके अंतर्गत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिना ब्याज के लोन देना इसी का काम ह
मेयर
नगर निगम किरण जैसल ने कहा कि गंगा जी के पावन तट पर सहकारिता विभाग की ओर से दिव्य और भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जो सहकारिता का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सहकारिता से आध्यात्मिकता की ओर देवभूमि में जिस विस्तार से फैल रहा है वहां 20 लाख परिवार विभिन्न योजनाओं से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार प्रदीप चौधरी, अध्यक्ष उपभोक्ता भंडारण विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा लव शर्मा ,मीडिया प्रभारी विकास तिवारी पूर्व निदेशक डीसीबी बैंक सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,अपर निबंधक आनंद शुक्ला, जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेेरा, सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सहकरिता से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन नरेश मोहन और प्रेम कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कृषि को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थी को ₹9000 का चेक प्रदान भी किया गया।


















