
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करती अग्निशमन विभाग की टीम।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा कांठ में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से फायर सेफ्टी पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फायर पुलिस विभाग की टीम ने विद्यालय में पहुंचकर आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों एवं प्राथमिक सुरक्षा तकनीकों की जानकारी दी।

- छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देते अग्निशमन अधिकारी।
कार्यक्रम के दौरान फायर पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सुरक्षा उपायों को ध्यानपूर्वक समझा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने फायर विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और उन्हें जीवन में सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, सुंदर सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, नरपाल सिंह, अखिलेश कुमार विश्नोई, सौरभ अग्रवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:- पंकज कुमार ✍️












