A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारी को बताई ​शिक्षकों की समस्याएं

समस्याओं और मांगों के संबंध में पदा​धिकारियों ने की वार्ता, सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

कांठ में खंड ​शिक्षा​धिकारी को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही व अन्य पदा​​धिकारी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई छजलैट के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारी छजलैट शिवम गुप्ता के साथ एक बैठक कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन देकर समस्याओं दूर कराकर मांगों को पूरा कराने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर प्रतिनि​धि मंडल ने वार्ता के दौरान खंड ​शिक्षा​धिकारी के समक्ष निम्न मांगों व समस्याओं को रखा। जिसमें चयन वेतनमान संबंधी:- शिक्षकों के एक ही पद पर निरंतर एवं 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर लगने वाले चयनवेतनमान प्रकरणों को प्रत्येक माह के अंत तक निस्तारित कर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अग्रसारित कर दिए जाए, जिससे शिक्षकों को स्वीकृती उपरांत ससमय चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त हो सके।
सेवा पुस्तिका संबंधी:- अंतर्जनपदीय स्थानांतरण/अंतः जनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप विकास क्षेत्र छजलैट में कार्यभार ग्रहण करने वाले जिन शिक्षकों की ऑफलाइन सेवा पुस्तिका अभी तक अप्राप्त हैं।उनकी सूची तैयार कराकर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाए, जिससे इन शिक्षकों के चयन वेतनमान/अवकाश/जीपीएफ लोन संबंधी आ रही समस्याओं का निस्तारण हो सके।
अवकाश संबंधी:- मानव संपदा पोर्टल पर कुछ शिक्षक/शिक्षिकाओं के विभिन्न अवकाशों (यथा चिकित्सा अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश/अर्जित अवकाश आदि) का दर्ज विवरण गलत/अपूर्ण है। जिससे शिक्षक/ शिक्षिकाएं विषम परिस्थितियों में भी अवकाश नहीं ले पा रहे हैं। अतः इस प्रकार की त्रुटियों को दूर कर अवकाशों का विवरण सही कराया जाए।
एनपीएस संबंधी:- एनपीएस (NPS) योजना से आच्छादित शिक्षकों की एन पी एस पासबुक तैयार कराई जाए, जिससे शिक्षकों को प्रतिमाह एनपीएस योजना के अंतर्गत आवंटित प्रान खातों में जमा धनराशि की जानकारी प्राप्त होती रहे।
ओपीएस संबंधी:- ओपीएस (OPS) योजना के अंतर्गत आच्छादित शिक्षकों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खातों का संपूर्ण विवरण मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाए। जिससे शिक्षक प्रत्येक माह अपने वेतन विवरण की भांति सामान्य भविष्य निधि खातों का विवरण भी सुगमतापूर्वक देख सके तथा आवश्यकता अनुसार प्राप्त हो सके।इस अवसर पर सभी समस्याओं पर खंड शिक्षाधिकारी ​शिवम गुप्ता द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार विमर्श कर संबंधित को तत्काल निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई छजलैट के प्रतिनिधि मंडल छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, तहसील प्रभारी दुष्यंत यादव, सर्मेंद्र कुमार सिंह, मेघराज सिंह, मौहम्मद रिजवान, भूपेंद्र यादव, गौरव चौधरी, जावेद अख्तर, जुबैर अहमद, प्रभास उज्जवल, विवेक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, तनवीर आलम, जुल्फिकार अहमद आदि ​शिक्षक व संघ पदा​धिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ

Back to top button
error: Content is protected !!