A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउन्नाव

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में यशोदा नगर में दो गुटों में हुई लड़ाई

कानपुर के यशोदा नगर (नौबस्ता थाना क्षेत्र) में दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहाँ किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गाली-गलौज और गुम्मे चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा तत्काल सुधा हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पुलिस घायल से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो नशेबाजी करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, शराब और बीयर की खाली बोतलें भी सार्वजनिक स्थानों पर फेंकी जाती हैं।

गौरतलब है कि घटना स्थल के पास एक पुराना शिव मंदिर और ब्रह्मदेव स्थल स्थित है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां पूजा-अर्चना के लिए आती हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

#viral #kanpurnews Police Commissionerate Kanpur Nagar

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!