
बरेली- बहेड़ी न्यूज़– विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहेड़ी सीट पर भाजपा के दावेदारों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है। और हर नेता खुद को टिकट का दावेदार साबित करने में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक मुकाबला अब सिर्फ नाम का नहीं। बल्कि संगठनात्मक पकड़। जातीय समीकरण। छवि और जमीनी सक्रियता का बन चुका है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार इस रेस में एक मजबूत और चार्चित चेहरा मानी जा रही हैं। जिनकी सबसे बड़ी ताकत उनका सशक्त राजनीतिक परिवार ऊँचे स्तर तक सीधी पहुंच। साफ-सुथरी छवि और एक शिक्षित संतुलित आधुनिक सोंच वाली महिला नेता के रुप में पहचान है। जो महिला मतदाताओं के साथ-साथ नए वोटरों को भी आकर्षित कर सकती हैं।
वहीं सांसद छत्रपाल गंगवार के भतीजे दुष्यंत गंगवार को भी मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। जिनकी पहचान युवा जोश। लगातार क्षेत्रीय
सक्रियता। संगठन में पकड़ और युवाओं के बीच बढ़ते प्रभाव के तौर पर बन रही है। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी को लेकर भी सूत्र बताते हैं ।कि उनका भी मजबूत जनाधार। पंचायत स्तर तक पकड़। विकास कार्यों में सक्रियता और कुर्मी समाज में गहरी पैठ उन्हें रेस में काफी आगे रखती है। बहीं सुनील गंगवार को संगठन के पुराने। भरोसेमंद और समर्पित चेहरों में माना जा रहा है। जिनकी बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता उनकी सबसे बड़ी
ताकत है। जानकारों के अनुसार भाजपा ऐसे चेहरे की तलाश में है। जो न सिर्फ जीत दिला सके। बल्कि संगठन और सामाजिक समीकरण दोनों को साध सके। ऐसे में अब देखना होगा। कि कौन उम्मीदवार बनेगा ।किसे चुनावी जीत का ताज मिलेगा।







