A2Z सभी खबर सभी जिले कीइतवाउत्तर प्रदेशगोंडागोरखपुरबस्तीलखनऊसिद्धार्थनगर 

खनन माफियाओं पर बस्ती पुलिस का ‘हथौड़ा’, रूधौली में जेसीबी और डंफर सीज!

धरती का सीना चीरने वालों पर बरसे एसपी यशवीर सिंह, आधी रात को पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक!

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप, रूधौली में जेसीबी और डंफर जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश)

  • रूधौली में अवैध खनन के ‘काले खेल’ का पर्दाफाश, पुलिस की छापेमारी से माफियाओं में मची भगदड़!
  • मिट्टी के सौदागरों की अब खैर नहीं! रूधौली पुलिस ने सीज की करोड़ों की मशीनरी।
  •  अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किए डंफर और जेसीबी।
  • एसडीएम की रिपोर्ट ने बढ़ाई माफियाओं की धड़कन, खनन विभाग करेगा लाखों का जुर्माना।
  • पुलिस और प्रशासन का संयुक्त प्रहार: रूधौली में अवैध उत्खनन पर लगा पहरा।

बस्ती। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर अब बस्ती जिले की जमीनी हकीकत में तब्दील होता दिख रहा है। जिले के कप्तान डॉ. यशवीर सिंह के कड़े तेवरों ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। ताजा मामले में रूधौली पुलिस ने अवैध खनन के काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करोड़ों की मशीनरी को सीज कर माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

आधी रात की कार्रवाई से हिला माफिया तंत्र

सूचना के अनुसार, रूधौली थाना क्षेत्र में शासन की आंखों में धूल झोंककर बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था। जैसे ही इसकी भनक पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को लगी, उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव की सीधी निगरानी में रूधौली पुलिस ने जाल बिछाया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे की अगुवाई में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने छापेमारी करते हुए मौके से:

  • जेसीबी (UP51CT3806) * डंफर (UP51CT2762) को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस की इस धमक ने मौके पर मौजूद अवैध सिंडिकेट के गुर्गों को भागने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों भारी वाहनों को एमवी एक्ट और अवैध खनन की धाराओं के तहत सीज कर दिया।

प्रशासनिक शिकंजा: अब होगी रिकवरी

सिर्फ पुलिसिया कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अब माफियाओं की जेब पर भी कड़ा प्रहार करने की तैयारी है। उप जिलाधिकारी (SDM) रूधौली ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खनन अधिकारी को कड़ी रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों की मानें तो अब इन वाहनों पर लाखों रुपये का जुर्माना ठोंका जाएगा और यदि परमिट की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, तो भविष्य के लिए इन वाहनों का पंजीकरण भी खतरे में पड़ सकता है।

अधिकारियों की सीधी चेतावनी

क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तो महज एक ट्रेलर है। बस्ती मंडल में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, चाहे वह मिट्टी हो या बालू, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी वर्दीधारी या रसूखदार व्यक्ति इस काले खेल में माफिया का साथ देता पाया गया, तो उस पर भी गाज गिरनी तय है।

बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश साफ कर दिया है कि जिले में कानून का राज चलेगा, माफिया का नहीं। अब देखना यह है कि खनन विभाग इस रिपोर्ट पर कितनी जल्दी और कितनी सख्त पेनल्टी लगाता है ताकि भविष्य में कोई धरती का सीना चीरने की जुर्रत न कर सके।

Back to top button
error: Content is protected !!