
गर्मी का मौसम शुरू होते ही विभिन्न स्थानों पर परिन्डे लगाओ अभियान शुरू हो गया है। जिससे पेड़ो सहित अन्य जगहो पर परिन्डो को बाँधकर दाना की भी व्यवस्था की जाती है। इसी प्रकार ओउम् मुक्ति धाम में बनाया पक्षी सेवा केन्द्र
मकराना शहर मे स्थित ओम मुक्ति धाम जो की वहाँ की सुविधा,सौन्दर्यकरण व वातावरण के लिए बहुत ही सुविधाजनक माना जाता है। ओउम् मुक्ति धाम के उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण के आर्थिक सहयोग से पक्षी सेवा केन्द्र बनाया गया । जिसमें पक्षियो के लिये परिण्डे लगाये तथा अनाज की भी व्यवस्था की गई ॥
समिति अध्यक्ष कोमाराम गुर्जर ने बताया की यहाँ पर लगभग 30 परिन्डे पहले से लगे हुये है। तथा रोजाना लगभग 10 किलो अनाज पक्षियो को डाले जाते है। सचिव फूलचन्द परेवा ने बताया की मुख्य दरवाजे के बाहर पशुओं के पीने की पानी हेतु व्यवस्था भी की गई है।
इस मौके पर फूलचन्द परेवा, सत्य नारायण टेपण, कालूराम प्रजापत, रामेश्वर, सुप्यार, निरमा, शाति, मनसुखी आदि उपस्थित रहे ।








