
बांसगांव | गोरखपुर
बांसगांव क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है कि लाहीडाड़ी निवासी अवनीश सिंह, पुत्र विजय प्रताप सिंह ने आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है।
अवनीश सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि बांसगांव क्षेत्र के लिए खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान भी स्थापित करती है।
बधाई देने वालों में संजय कुमार सिंह (सभासद), अजय कुमार सिंह (प्रबंधक), विजय कुमार सिंह (प्रतिनिधि अध्यक्ष, नगर पंचायत), शिवाजी सिंह, रामसेवक सिंह, विनय कुमार सिंह (सभासद), अविनेश सिंह मनु, अविनाश सिंह अन्नु, प्रमोद कुमार त्रिपाठी तथा शुभम सिंह (जिम संचालक) सहित अनेक लोग शामिल रहे।








