
जयपुर।धौला कस्बे में शनिवार को आर्मी की सेवा से सेवानिवृत होकर अपने निवास आने पर धौला कस्बे में स्थानीय ग्रामीणों ने हवलदार पद से सेवानिवृत धर्मराज सिंह गुर्जर का स्वागत किया किस दौरान अर्जुनपुरा तिबारा की ढाणी , एसबीआई बैंक के सामने, लक्ष्मीनाथ मंदिर , सरकारी अस्पताल के सामने व्यापार मंडल, चिलपली मोड पर डीजे की धुन पर ग्रामीण नाचते गाते पैदल व वाहनों की रैली के साथ निकले सेवा से सेवानिवृत होकर वापस आने पर भारत माता की जय के साथ सेवानिवृत हुए हवलदार धर्मराज का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया ।








