
गया, 05 जनवरी 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज टनकुप्पा प्रखंड एवं अंचल पहुँच कर विभिन्न कार्यो/ योजनाओं की समीक्षा की गयी।
सर्वप्रथम आरटीपीएस काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया है कि आरटीपीएस काउंटर के बाहरी द्वार पर विभिन्न जानकारियां अंकित करवाए ताकि आम जनता जो अपना आवेदन को जमा करने आ रहे हैं उन्हें पूरी जानकारी मिल सके। आम जनता ने बताया कि म्यूटेशन का ऑफलाइन आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर नहीं लिया जा रहा है जिस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि आरटीपीएस काउंटर पर कौन-कौन से आवेदन को लिया जाना है इसके अलावा किसी योजना के लिए कौन-कौन सा कागजात की आवश्यकता है इन सभी चीजों को बाहर प्रदर्शित करवाए ताकि लोगों को मदद मिल सके।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में टनकुप्पा प्रखंड एवं अंचल से संबंधित मामले जो अपनी समस्या को लेकर आए थे, उनकी समस्या का निपटारा हुआ है या नहीं, उन संबंधित मामलों को समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्वयं आवेदक को बारी-बारी से कॉल कर करके उनकी दी हुई समस्या का फॉलोअप लिया।
होलिया प्रसाद यादव आवेदक ने बताया कि म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था, परंतु सर्वे के पहले का केवाला का ऑब्जेक्शन देते हुए म्यूटेशन को रद्द कर दिया गया है। आवेदक के अनुपस्थित रहने पर जिला पदाधिकारी ने खुद आवेदक को कॉल करके उनसे जानकारी लिया, विलंब के कारण को जाना, इसके पश्चात कर्मचारी विवेक कुमार पासवान से विलंब की कारण की जानकारी लिया। संतुष्ट जवाब नहीं देने के कारण उन्होंने स्पष्टीकरण की मांग किया है।
आवेदक ममता कुमारी ने आवेदन दिया था कि उनके जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिसंबर माह में आम खास सूचना निर्गत किया गया है। जिस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदक को बेवजह नहीं दौड़ाएं। आवेदन देने के कई दिनों के बाद आम सूचना निर्गत की गई, विलंब के कारण क्यों हुई, इसकी जानकारी ली गई। अंचल अधिकारी द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है।
आवेदक मोहन यादव द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था। परंतु बिना किसी कारण के कर्मचारी अपने लोगों में आवेदक को बिना रिजेक्ट किए हुए बिना जांच किए हुए रख रहा इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व कर्मचारी इंद्रजीत कुमार से स्पष्टीकरण की मांग किया है साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया है कि दाखिल खारिज के मामले में कितना प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट किया है उसका कर्मचारी वार सूची निकालकर समीक्षा करें।
*जिला पदाधिकारी ने अपर सम्हर्ता एवं सभी भूमि सुधार उपसहार्ता को निर्देश दिया है कि गया जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को हल्का बार दाखिल खारिज में कितना प्रतिशत रिजेक्ट किया गया है इसकी विस्तृत समीक्षा करें।* समीक्षा में पाया जा रहा है कि बेवजह राजस्व कर्मचारी बिना जांच पड़ताल के दाखिल खारिज के मामलों को रिजेक्ट कर दे रहे हैं जो काफी गंभीर मामला है वैसे लापरवाह राजस्व कर्मचारियों को जांच करते हुए कार्रवाई करें।
जिला पदाधिकारी के समक्ष एक आवेदक बालेश्वरी देवी ने बताया कि वह भूमिहीन है उनके पास कोई रहने को जमीन नहीं है जिला पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर सम्हर्ता को निर्देश दिया है कि अगले 7 दिनों के अंदर इन्हें जमीन खोजते हुए पर्चा उपलब्ध करवाये।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से पेंशन योजना की समीक्षा, कबीर अंत्येष्टि योजना की समीक्षा, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा की गई। कबीर अंत्येष्टि योजना की समीक्षा में बहसा, पिपरा एवं बरसाना के पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण की मांग की गई। उनके द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभुकों का डेटा सही से एंट्री नहीं किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कबीर अंत्येष्टि योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर पात्र लोगों को इसका लाभ दें। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना भी लोगों को उपलब्ध कराते रहे।
इसके पश्चात प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से जानकारी लेने पर बताया गया कि इस प्रखंड में कुल 141 वार्ड है। मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत फेज वन में कुल 40 लाइट अधिस्थापित कराए गए हैं। फेज 2 में कुल 644 लाइट अधिस्थापित किए गए हैं। फेज 3 में कुल 619 लाइट अधिस्थापित कराए गए हैं। शेष 27 लाइट अधिष्ठापन हेतु लंबित हैं जिन्हें पूर्ण कर ले जाएगी।
पंचायत सरकार भवन के समीक्षा के दौरान बताया कि पूर्व से तीन पंचायत सरकार भवन निर्मित है। दो पंचायत सरकार भवन ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन है। चार प्रखंड पंचायत सरकार भवन, भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन है।
षष्टम वित्त आयोग की समीक्षा में बताया कि इस वर्ष कुल 32 योजनाएं ली गई हैं जिनमें कुल 28 योजनाएं पूर्ण हुई है एवं चार योजनाएं अभी संचालित है।
15वी वित्त आयोग की समीक्षा में बताया कि इस वर्ष कुल 27 योजनाएं ली गई हैं जिनमें 18 योजनाएं पूर्ण है एवं नौ योजनाएं संचालित हैं।
कन्या विवाह भवन निर्माण के समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी प्रखंड के हर पंचायत में एक-एक कन्या विवाह भवन बनाया जाना है इसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य तेजी से कारण ताकि विवाह भवन बनवाया जा सके।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने मायापुर गांव में कृषि विभाग के 55 एकड़ भूमि में किये जा रहे खेती के बारे में स्थानीय पदाधिकारी से जानकारी लिया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के जमीन में दो अलग-अलग 225 फीट का तालाब तथा 6 हेक्टेयर का एक आहर है, जिससे उक्त जमीन पर सिंचाई का पटवन होता है। इस जमीन पर मुख्यता सीड प्रोडक्शन का कार्य होता है, जो बीज प्रोडक्शन के पश्चात बिहार राज्य बीज निगम को बीज तैयार कर उपलब्ध करवा दिया जाता है। जिला पदाधिकारी ने इस कृषि विभाग के बड़े भूखंड के पगडंडी एवं सड़कों का घूम घूम कर निरीक्षण किया एवं भौगोलिक स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल छाजन योजना से तालाब का और अच्छी तरह से विकास करें ताकि अधिक से अधिक पानी तलाव में संचित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दरकीचक सलोकादिह तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है परंतु उक्त सड़क में संवेदक द्वारा नाली का निर्माण सही से नहीं कराया जा रहा है। मेन नाला निर्माण के दौरान गलियों से निकलने वाले छोटी-छोटी नालियां का भी जोड़ने हेतु जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्य योजना तैयार करने को कहा।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना।
एक स्थानीय ने बताया कि कृषि विभाग का जमीन का बाउंड्री कारण होने से गांव से बाजार जाने के लिए कच्ची रास्ता से घूम कर जाना पड़ता है उन रास्तों को पक्की कारण करने की अत्यंत आवश्यकता है इसके अलावा करियारपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है यहां एक एंबुलेंस रखने का अनुरोध किया है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














