A2Z सभी खबर सभी जिले की

ज्ञान मनुष्य जीवन की सबसे बहुमूल्य निधि है महंत रघुवीर दास भगवान का भजन उससे भी बड़ी निधि है महंत कमलेशा नंद सरस्वती हरिद्वार 

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

ज्ञान मनुष्य जीवन की सबसे बहुमूल्य निधि है महंत रघुवीर दास भगवान का भजन उससे भी बड़ी निधि है महंत कमलेशा नंद सरस्वती हरिद्वार

आज खड़खड़ी स्थित गंगा भक्ति आश्रम में अपने श्री मुख से ज्ञान की गंगा प्रवाहित करते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के परमाध्यक्ष श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा ज्ञान मनुष्य के अंधकार भरे मस्तिष्क में एक दीपक के सामान उदय होकर उसकी बुद्धि का विकास कर देता है और उसके ज्ञान चक्षु खोल देता है ज्ञान मनुष्य जीवन की बहुमूल्य निधि है और गुरु के वचन जीवन की सार्थकता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा भगवान राम का भजन जब मनुष्य के जीवन में धारण हो जाता है तो उसके भाग्य का उदय हो जाता है जीवन में अर्जित ज्ञान तो एक बहुमूल्य निधि है ही किंतु उससे भी बड़ी निधि भगवान राम का भजन है जो मनुष्य जीवन को सार्थक कर देता है और गुरु के चरणों की रज उसके भाग्य का उदय कर देती है

Back to top button
error: Content is protected !!