A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झालावाड़ में पर्यटन को नई पहचान: वसुंधरा राजे ने “गागरोन दुर्ग गैलरी” और “गढ़ पैलेस सेल्फी पॉइंट” का किया शुभारंभ।

झालावाड़, 9 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को झालावाड़ के ऐतिहासिक गढ़ पहले झालावाड़ स्थित राजकीय संग्रहालय में “गागरोन दुर्ग गैलरी” तथा गढ़ पैलेस के सामने निर्मित “सेल्फी पॉइंट” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गैलरी का अवलोकन किया और सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झालावाड़ ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध जिला है और ऐसे नवाचार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करेंगे।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत विकसित “गागरोन दुर्ग गैलरी” में गागरोन किले के प्रमुख स्थलों के चित्र, जानकारी और किले का भव्य मॉडल प्रदर्शित किया गया है। वहीं गढ़ पैलेस के सामने बनाया गया सेल्फी पॉइंट पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षक सागर पंवार, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!