डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश
महराजगंज में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसिंग की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए सख्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने चोरी, लूट, महिला उत्पीड़न, गौकशी और तस्करी जैसे मामलों की गहन समीक्षा कर थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाने को कहा। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्पडेस्क की सक्रियता, बीट पुलिसिंग और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने जनसुनवाई और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साइबर अपराध को नई चुनौती बताते हुए उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने और साइबर हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस सेवाओं जैसे पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार जांच आदि को निर्धारित समय में पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, यूपी-112 की प्रतिक्रिया समय, सीएम डैशबोर्ड और ‘आई-गॉट’ पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।
डीआईजी ने आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जनपद पुलिस की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए।
फरीदपुर (बरेली)। पूर्व विधायक नत्थूलाल विकल के गांव कीरतपुर परेवा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वच्छता का संदेश दिया गया।
13/04/2026
ज्ञान मनुष्य जीवन की सबसे बहुमूल्य निधि है महंत रघुवीर दास भगवान का भजन उससे भी बड़ी निधि है महंत कमलेशा नंद सरस्वती हरिद्वार
13/04/2026
भूपतवाला स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महंत रामकुमार दास जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरु भगवान श्री महंत जगदीश दास जी महाराज की 37वीं पावन पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा एवं पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ
13/04/2026
भूपतवाला में पुल के नीचे रामेश्वरी मिशन ट्रस्ट धाम, होशियारपुर, पंजाब के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
13/04/2026
गया, स्थानीय गया कॉलेज स्थित एकता सभागार मे श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय कमिटी की ऒर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l
13/04/2026
आईआईटी रुड़की का अध्ययन भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों को समर्थन देने हेतु पम्प्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर के लिए आगे की दिशा तय करता है
13/04/2026
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु समहरणालय सभागार मे सम्बंधित केंद्रधीक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडा धिकारियो को ब्रीफिंग किया गया l
13/04/2026
जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*
13/04/2026
एक्स मुस्लिम यात्रा के हर की पौड़ी विवाद पर बोले संत राम विशाल दास
13/04/2026
रिंगनोद में जल मंदिर का शुभारंभ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!