A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डीएम ने कहा – स्व – जनगणना में बढ़ाएं भागेदारी रोजाना होगी प्रगति की समीक्षा

 

स्व-जनगणना में तेजी लाने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

 

जिले में चल रही 17-04_2026 से 01-05_2026 तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को गति प्रदान करने एवं आमजन में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने स्व-जनगणना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा सकते हैं।

 

प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए

जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए

घर-घर संपर्क कर लोगों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया समझाई जाए, डिजिटल माध्यमों एवं प्रचार-प्रसार के अन्य साधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्व-जनगणना की गति बढ़ाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएं और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें।

 

अंत में उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्व-जनगणना में भाग लेकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!