A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा, निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम कांटी के पास पहुंची। वहां संदेही लोहे के औजार से कट्टा बनाने का कार्य कर रहे थे। अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी संदीप रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी दिलनिया, थाना महाराजपुर, छतरपुर ,राम प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना,राजू पिता छोटेलाल विश्वकर्मा नया मोहल्ला, मऊसानिया, थाना नौगांव छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबना 315 बोर कट्टा, एक नग लोहे की धुकनी, 1 नग लोहेकी बांक, निहारी (लोहे का गिट्टा), गिलेण्डर मशीन, ड्रिल मशीन,हथौड़ी, हथोडा, वसूला, लोहा काटने वाली आरी, लकडी काटने वाली आरी, 5 नग छोटे बडे लोहे के पाईप, लकडी रेतने वाली रेती, लोहा रेतने वाली रेती, लोहे का रोखना, लोहे का निहारना, पेंजकस, लोहे की प्लास, सुम्भी, लोहे की डाई, लोहे की गरारी, लोहे की संसी,लोहे की छेनी,18 नग लोहे के छोटे बडे छेद करने वाले वर्मा एवं 5 नग छोटी बडी लोहे स्प्रिंग, एक नग लोहे की फेंक, दो नग लोहे की ट्रिगर, एक नग लोहे का हेमर, एक नग 12 बोर का जिन्दा कारतूस एवं एक अदद 315 बोर का कारतूस का खाली खोका, एक नग 315 बोर का जिन्दा कारतूस, एक्टेन्सन लाईट बोर्ड, ग्लेण्डर की ब्लेड, ग्लेण्डर मशीन का सफाई करने वाला चका, कमानी का टुकडा, टार्च बरामद की गई। अभियुक्तों से पूछताछ की गई। अवैध हथियार खरीददार अन्य दो आरोपी,3. सुनील अहिरवार पिता गजाधर निवासी मोराहा ,4. कल्लू पाल पिता गोले पाल निवासी मोराहा को भी गिरफ्तार किया गया, उनके पास से खरीदे गए दो 315 बोर के कट्टे बरामद किए गए। थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अवैध हथियार निर्माण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी रोहित राजा पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम दिलनिया थाना महाराजपुर की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना प्रभारी बंशिया उप निरीक्षक संजय पांडेय, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक आशीष खरे, नरेश परिहार, संदीप राय, कृष्णकांत, साइबर से अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!