A2Z सभी खबर सभी जिले कीकृषिबेतुल

दुनावा में खाद का बड़ा गोरखधंधा… महाराष्ट्र से लाई जा रही खाद, दुकानदार और दलाल मिलकर गांव–गांव ब्लैक में बेच रहे हैं… किसानों की मजबूरी का हो रहा है खुला शोषण…”

“किसान परेशान, प्रशासन खामोश… कब होगी कार्रवाई? फिलहाल यही बड़ा सवाल है।”

दुनावा और आस–पास के क्षेत्रों में खाद का अवैध व्यापार खुलेआम जारी है। किसानों की मजबूरी अब दलालों और कुछ दुकानदारों के लिए कमाई का नया रास्ता बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक बड़ी मात्रा में खाद महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर लाई जा रही है और बाद में स्थानीय नेटवर्क की मदद से इसे ब्लैक मार्केट में मनमाने दामों पर बेचा जा रहा हैl.                                    दुकानदार + दलाल बने ‘खाद माफिया’

किसानों ने खुलासा किया कि सिर्फ कुछ निजी दुकानों पर ही नहीं, बल्कि दलाल भी गांव–गांव जाकर खाद बेच रहे हैंl.

ये दलाल दुकानदारों से मिलीभगत करके खाद को स्टॉक कर लेते हैं और फिर इसे दोगुने–तिगुने दामों पर बेचते हैं। इससे गरीब किसानों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!