A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 पदाधिकारियों का तबादला

धनबादः

जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जारी मेमो संख्या 1915 के तहत कुल 68 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों में कार्यरत अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। कई पदाधिकारियों को थानों से हटाकर पुलिस केंद्र में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस केंद्र से अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।

सूची के अनुसार, धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कतरास, बाघमारा, निरसा, गोविंदपुर, महुदा, बरवड्डा, टुंडी सहित अन्य जगहों पर नई पोस्टिंग दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!