A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में बंदर का उत्पात, दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया

मैथन में भी बड़ी संख्या में घूमते हैं लंगूर, उन्हें छेड़ें नहीं सावधान रहें

*धनबाद :* धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम और आसपास के इलाकों में बंदर का आतंक फैल गया है। पिछले कई दिनों से यह बंदर रोजाना 8-10 लोगों को घायल कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है।पिछले एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक लोग इस बंदर के हमले का शिकार हुए हैं। यह बंदर रणधीर वर्मा स्टेडियम के आसपास सक्रिय है और लोगों को काट-खरोंच रहा है। वन विभाग की टीम भी इसे पकड़ने के प्रयास में घायल हो चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!