A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारी

धमतरी /सुशासन तिहार और जनगणना को लेकर सख्ती, बिना अनुमति अवकाश पर रोक

सुशासन तिहार और जनगणना को लेकर सख्ती, बिना अनुमति अवकाश पर रोक

धमतरी, 28 अप्रैल 2026। जिले में सुशासन तिहार और आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू और प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, आगामी तीन माह तक कोई भी शासकीय सेवक बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए संबंधित अधिकारी की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर इसे स्वैच्छिक अनुपस्थिति माना जाएगा, जिसे सेवा नियमों के तहत “ब्रेक इन सर्विस” के रूप में दर्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा, आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारियों को यथासंभव दूरभाष या डिजिटल माध्यम से पूर्व सूचना देना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, पुनः ड्यूटी ज्वाइन करने पर तत्काल इसकी पुष्टि करना भी जरूरी होगा।

जिला प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण अभियानों की सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और नियमित उपस्थिति बेहद आवश्यक है।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!