A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकबोकारोमनोरंजनरांचीराजनीति और प्रशासनरामगढ़सबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससरायकेलास्थानीय समाचार

नगर ऊंटारी में शांति समिति की बैठक 19 मार्च को, प्रशासन ने की अपील

श्री बंशीधर नगर आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर ऊंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर ऊंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बैठक 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे से थाना प्रांगण में आयोजित होगी। बैठक में सम्मानित सदस्य, डीजे संचालक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।प्रशासन की ओर से सभी संबंधित लोगों की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं। बैठक में पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, ध्वनि नियंत्रण एवं आपसी भाईचारा कायम रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उपेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!