झारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलसमाज और विकासस्थानीय समाचार

नव वर्ष के स्वागत पर मैडिलिशियस रिकॉर्ड्स द ग्रेट ट्रांजिशन इवेंट द्वारा हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन। 

रांची: नव वर्ष 2026 के आगमन पर द ग्रेट ट्रांजिशन इवेंट के तत्वावधान में रांची के अरगोड़ा मैदान में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस स्वागत बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने संगीत,नृत्य और उत्साह के साथ किया।

रांची: नव वर्ष 2026 के आगमन पर द ग्रेट ट्रांजिशन इवेंट के तत्वावधान में रांची के अरगोड़ा मैदान में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस स्वागत बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने संगीत,नृत्य और उत्साह के साथ किया।

इस कार्यक्रम का उदघाट्न मुख्य अतिथि हटिया के माननीय विधायक नवीन जायसवाल, विशिष्ट अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गीय,पूर्व पार्षद अरुण झा ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर मेरी पहचान मेरी पहचान के संरक्षक शिव किशोर शर्मा,परमजीत कौर,सोनी सिंह, प्रियंका जायसवाल,वसीम अंसारी आदि नीलू सिंह आदि गणमान्य अतिथि के तौर पर मौजुद थे।इसके पूर्व कार्यक्रम आयोजनकर्ता भावना प्रिया सिंह एवं दीपक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम मे झारखंड के मशहूर गायक जोड़ी कुमार गेहलोत एवं कविता होरो एवं बंगाल की प्रसिद्ध डीजे लोपा के मस्ती भरे संगीत ने श्रोताओं को खूब झुमाया एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से शुभांगी सिंह, प्रियांशु वैभव,तुषार साहू,विवेक मालाकार,गुलाम फरहान, आदित्य कुमार महतो,अर्णव, कुंदन सिंह सहित अन्य युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन की व्यवस्था मे गिरिजाशंकर पेड़ीवाल का विशेष सहयोग रहा।

अपनी प्रतिक्रिया में आयोजक भावना प्रिया सिंह ने कहा समग्र रूप से यह आयोजन सांस्कृतिक सौहार्द,उत्साह और नव वर्ष के उल्लास का शानदार उदाहरण बना।यह जानकारी मेरी आवाज मेरी पहचान के संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने दी है।

हेल्पलाइन:6207862869

Back to top button
error: Content is protected !!