A2Z सभी खबर सभी जिले की

नियम तोड़ोगे, नौकरी खोओगे” — बलौदाबाजार प्रशासन अब शराब कारोबार में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है।

ओवररेटिंग पर कड़ी कार्रवाई: शराब दुकान का कर्मचारी बर्खास्त, ब्लैकलिस्ट में डाला गया


बलौदाबाजार | 8 अप्रैल 2026
जिले में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाल दिया है। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोशल मीडिया व विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही सिमगा वृत्त के प्रभारी अधिकारी द्वारा मामले की गहन जांच की गई।
जांच में क्या आया सामने?
मदिरा दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए—
एक ही व्यक्ति को बार-बार शराब बेची जा रही थी
30 मार्च 2026 को छद्म ग्राहक के जरिए खरीदारी कराई गई
निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचना प्रमाणित हुआ
इन तथ्यों के आधार पर आरोपी विक्रयकर्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गई।
जिले में सख्ती का संदेश
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में संचालित देशी, विदेशी, कम्पोजिट और प्रीमियम मदिरा दुकानों में निर्धारित मात्रा और दर पर ही बिक्री अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आंकड़ों में कार्रवाई (वित्तीय वर्ष 2025-26):
745 अवैध शराब प्रकरण दर्ज
6049.29 बल्क लीटर शराब जब्त
42,330 किलो लाहन बरामद
18 वाहन जब्त
685 आरोपी गिरफ्तार
15 कर्मचारियों को सेवा से हटाकर ब्लैकलिस्ट किया गया

Back to top button
error: Content is protected !!