A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

निरसा क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्यवाई कोयला लदे पांच ट्रकों को किया जप्त थाना को सुपुर्द किया जप्त वाहन

निरसा/धनबादः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले से लदे 5 ट्रकों को जब्त किया है। #यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।

#मिली जानकारी के अनुसार, CISF की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में जा रहे ट्रकों को रोककर तलाशी ली। जांच के क्रम में सभी ट्रकों में कोयला लदा पाया गया! लेकिन चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

#इसके बाद CISF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी ट्रकों को जब्त कर निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन मालिकों व चालकों से पूछताछ की जा रही है।

#जब्त किए गए ट्रकों के नंबर इस प्रकार हैं: BR01GP1715, BR06C6598, BR44CA7207, DD01M9446, BR24CD1281

#पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!