A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नौकरी पाने का सुनहरा अवसर;17 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

          (उत्तराखंड)

*260 पदों पर होगी भर्ती।

हरिद्वार। आगामी 17 अप्रैल को जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें हरिद्वार एवं रुड़की की कई कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। जहां से करीब 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मेले में पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. जैसी हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग कर रही है। मेले का आयोजन मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन), डिप्लोमा सिविल, बी.फार्मा/एम.फार्मा (3 से 5 वर्ष का अनुभव) एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है। सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों तथा सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

Back to top button
error: Content is protected !!