


डीडवाना कुचामन – डीडवाना कुचामन जिले में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की टीम ने वीर एकेडमी स्कूल में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दी जानकारी इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
महिला अधिकारिता विभाग जिला के सहायक निदेशक श्री जयप्रकाश के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभाग की सुपरवाईजर कुसुम गौड़, केन्द्र प्रबंधक निशा रामावत, कानूनी सलाहकार करिश्मा चोटिया, समाजशास्त्र विशेषज्ञ तसलीम सिद्दीकी और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ राजेश्वरी गुर्जर ने भी बालिकाओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा के महत्व, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 तथा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 से संबंधित कानूनों के बारे में सरल भाषा में समझाया तथा बाल विवाह निषेध शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे नजदीकी सहायता केन्द्र या हेल्पलाईन नंबरों 1090, 1098 व 181 आदि का उपयोग कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट ने भी सरकार की इस पहल की खूब सराहना की और बच्चों के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।






