A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ठुठीबारी/महराजगंज।

महराजगंज: नेपाल निवासी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 57/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सेराज पुत्र अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है और वह नेपाल के रुपन्देही जनपद के मंझरिया का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक लाल चन्द्र वर्मा एवं कांस्टेबल निलेश पाण्डेय की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!