A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिलाए 60,000वापस

महराजगंज।

साइबर फ्रॉड मामले में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ित को लौटाए गए ₹60 हजार

महराजगंज पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹60,000 की धनराशि वापस दिलाई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को थाना फरेंदा क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी महेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और लगातार तकनीकी प्रयास किए।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और 02 मई 2026 को ठगी गई ₹60,000 की रकम सफलतापूर्वक बरामद कर पीड़ित को वापस करा दी गई।

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए अपनी बैंकिंग, ओटीपी, एटीएम या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक के साथ साझा न करें।

किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

पुलिस का कहना है कि जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!