A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस टीम की मुस्तैदी से 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी को दबोचा।

(संवाददाता, फुरकान अंसारी)

 

हरिद्वार,14/03/2026। SSP हरिद्वार के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 12/03/2026 को वादिया (काल्पनिक नाम रोशन) की तहरीर पर प्रतिवादी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के विरुद्ध उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 11/03/2026 को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 पंजीकृत किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीमों द्वारा अपहर्ता के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई तथा नामजद आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर दबिश दी गई।

 

साथ ही आसपास लगे CCTV फुटेज, व्हाट्सएप, DCRB तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की सहायता से सुरागरसी करते हुए लगातार प्रयास किए गए।

 

पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और दिनांक 13/03/2026 को पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

 

बरामद नाबालिग बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल प्रभारी चौकी बाजार,उप निरीक्षक सोनल रावत,कांस्टेबल संदीप कुमार,कांस्टेबल नवीन छेत्री,CIU टीम कांस्टेबल वसीम की कार्रवाई।

Back to top button
error: Content is protected !!