A2Z सभी खबर सभी जिले की

पृथ्वी दिवस के अवसर पर गजनगढ़ टोल प्लाज़ा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर गजनगढ़ टोल प्लाज़ा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं, जल बचाएं—यही हमारा सबसे बड़ा सामाजिक धर्म”फिरोज़ ख़ान

पाली: पृथ्वी दिवस के अवसर पर जोधपुर–पाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित (गजनगढ़) टोल प्लाज़ा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ ख़ान ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हमने धरती के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें आवश्यकता थी, प्रकृति ने हमें भरपूर संसाधन दिए, लेकिन बढ़ते शहरीकरण और विकास के कारण हमने हरियाली को नष्ट कर दिया। आज जल और पौधों की कमी के कारण वायु की शुद्धता भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि धरती मां के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण को अपना कर्तव्य और धर्म समझें। साथ ही जल संरक्षण को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने आसपास के लोगों—बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों—को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए और धरती के श्रृंगार की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान टोल से गुजरने वाले राहगीरों को गुलमोहर, खारी बादाम और अंजीर के पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर टोल कर्मचारी जोगेंद्र ,भगाराम देवासी, अशोक, अर्जुन, शेरू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

दिनांक 22 अप्रैल 2026:

Back to top button
error: Content is protected !!