A2Z सभी खबर सभी जिले की

पॉक्सो मामले में एक माह के अंदर दोषी को फांसी की सजा, थानाध्यक्ष आलोक यादव समेत 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर।

पॉक्सो मामले में एक माह के अंदर दोषी को फांसी की सजा, थानाध्यक्ष आलोक यादव समेत 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। जनपद में पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक माह के भीतर दोषी को फांसी की सजा दिलाने पर डीआईजी गोरखपुर ने बड़ी सराहना की है। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए थानाध्यक्ष आलोक यादव सहित कुल 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मामले में थानाध्यक्ष आलोक यादव की कुशल विवेचना, मजबूत कोर्ट पैरवी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही। उनकी टीम की सतर्कता और मेहनत के चलते पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय मिल सका, जिससे पुलिस विभाग की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी गोरखपुर ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में तेजी और सटीकता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि से पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है और आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!