A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

बच्चों को मीनू अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण नाश्ता और भोजन दिया जाए : कलेक्टर

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

निवाड़ी । जिला निवाड़ी नगर पंचायत जेरोन के वार्ड क्रमांक 13 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, पेयजल उपलब्धता तथा बच्चों को दिए जा रहे नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।कलेक्टर श्रीमती भिडे ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि नाश्ता या भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या अन्य कोई समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को दी जाए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र के बेहतर संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार शुभम मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!