A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार सरकार के द्वारा पंचायत मे प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहायता शिविर का आयोजन किया जाना है l

गया, 02 मई 2026, बिहार सरकार के द्वारा पंचायत में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को *सहायता शिविर* का आयोजन किया जाना है। उक्त आलोक में गया जिला में 19 मई को पहला शिविर के आयोजन किया जाना है।

ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने आम जनों के आवेदन प्राप्ति हेतु प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी प्रति पंचायत दो पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी एवं कर्मी को लगाया गया है।
ज़िला पदाधिकारी ने प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी दिया है कि सभी आवेदनों के प्राप्ति के तिथि पर ही डिजीटलीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
आवेदन को Digitize करने के बाद संबंधित आवेदनों को जिला स्तरीय आवेदन प्रबंधन कोषांग में प्रेषित किया जाना है।
जिला स्तरीय आवेदन प्रबंधन कोषांग प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों को संकलित करेगा और संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसी कोषांग के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादनों का समीक्षा किये जायेंगे।
आवेदन प्राप्ति के 30 दिनों के अंदर संबंधित पदाधिकारी को शत् प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
*दिनांक 19 में 2026 को गया जिले के विभिन्न पंचायत में लगने वाले सहायता शिविर निम्न प्रकार है* :- प्रखंड मानपुर के ग्राम पंचायत लखनपुर, ग्राम पंचायत भोरे, नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत चाकन्द, ग्राम पंचायत बारा, डोभी प्रखंड के बारी पंचायत, मोहरा प्रखंड के जेठियन पंचायत, इमामगंज प्रखंड के बीकोपुर पंचायत, बोधगया प्रखंड के अतिया पंचायत, इलरा पंचायत, कोच प्रखंड के काबर पंचायत, बाराचट्टी प्रखंड के बिंदा पंचायत, बेलागंज के बेलागंज पंचायत, मोहनपुर प्रखंड के एरकी पंचायत, अतरी प्रखंड के सहोरा पंचायत, आमस प्रखंड के आमस पंचायत, बांकेबाजार प्रखंड के लुटुआ पंचायत, टेकरी प्रखंड के चैता पंचायत, गुरुआ प्रखंड के वर्मा पंचायत, नीमचक बथानी के बथानी पंचायत, वजीरगंज के पुरा पंचायत, शेरघाटी के चेरकी पंचायत, टिकारी के भोरी पंचायत, खिजर सराय के बिहटा पंचायत, डुमरिया के काचर पंचायत, गुरारू के घटेरा पंचायत, फतेहपुर मतासो पंचायत, परैया के सोलरा पंचायत एवं टनकुप्पा के डिबर पंचायत में 19 मई को सहायता शिविर लगाया जाना है।
इन सहयोग शिविरों के लिए प्रतिदिन इनके पंचायत के पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन पर पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। आम जनता अपना आवेदन प्रतिदिन दे सकते हैं, इन प्राप्त वआवेदनों का समाधान 19 मई तक कर लिया जाएगा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!