
भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रादेशिक कार्यालय पर तमाम लोगो को कराई सदस्यता ग्रहण
बदायूं: बिल्सी भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रादेशिक कैंप कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष राहुल सोलंकी जी की मौजूदगी में राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मोर्चा अवधेश लड्ढा जी एवं मृगांक जैन जी के नेतृत्व में आज भव्य मीटिंग हुई।
जिसमें तमाम सैकंडों पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कर संगठन का विस्तार किया गया।
इतना ही नही बल्कि भारतीय हलधर किसान यूनियन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की नीतियों के बारे में भी विशेष चर्चा हुई।
और राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी जी ने जो किसानों के हित के लिए सरकार से किसान आयोग गठन की मांग लगातार कर है ।
उसके बारे में भी किसानों अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी जी कहा कि मैं बदायूं में किसानों के लिए तत्पर कार्य कर रहा हूं।
किसानों की आवाज को बुलंद करना मेरी प्राथमिकता है।
और सरकार के द्वारा किसान योजनाओं को किसान तक पहचाने एवं किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर हूं।
बही युवा जिलाअध्यक्ष विवेक चौहान ने बताया कि किसानों गरीबों मजदूरों और नारी शक्ति के साथ यदि कोई अन्याय या शोषण होता है तो उसके न्याय के लिए हरसंभव स्थिति में लड़ाई लड़ने का काम करूंगा ।
ऐसे तमाम किसान हित मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर प्रदेश सचिव बिजनेस सोलंकी ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान जी ,प्रदेश सचिव अनूप जी ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी ,जिला प्रभारी शाहनवाज अल्वी जी ,जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर जी, जिला युवा मंत्री अनमोल ठाकुर जी ,जिला महामंत्री प्रिंस माहेश्वरी जी, ऐसे तमाम पदाधिकारीगण भरी संख्या में मौजूद रहे।
जिला संवाददाता विवेक चौहान



