
++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 16 सितंबर 2025 ++

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मदर डेयरी ने आज मंगलवार 16 सितंबर को अपने कई उत्पादों के कीमतों में कटौती किए जाने का निर्णय लिया है। यह फैसला जीएसटी की दरों में हाल ही मे किए गए कटौती के बाद लिया गया है। जानकारी अनुसार मदर डेयरी उत्पादों की कीमतों में दो रूपय से लेकर तीस रूपय तक की कटौती की गई है, जो उत्पाद और पैकेजिंग पर भी निर्भर है। जानकारी अनुसार मदर डेयरी उत्पादों मे कटौती 22 सितंबर 2025 से लागू किए जायेंगे। मदर डेयरी की दैनिक उपयोग मे लाई जाने वाले उत्पाद जैसे कि पनीर, घी, बटर, टोंड मिल्क, चीज, प्रीमियम गाय का घी आदि हैं। जानकारी अनुसार मदर डेयरी कीमतों के अनुसार अब एक लीटर यूएचटी टोंड मिल्क टेट्रा पैक अब 75 रूपय मे मिलेगा। 450एमएल यूएचटी डबल टोंड मिल्क पाउच 32 रूपय मे मिलेगा। पनीर 200 ग्राम पैक अब 92 रूपय में मिलेगा। 400 ग्राम पैक 174 रूपय मे मिलेगा। मलाई पनीर 200 ग्राम पैक 97 रूपय मे मिलेगा। मदर डेयरी एक लीटर घी कार्टून पैक और पाउच अब 675 के बदले 645 रूपय मे मिलेगा। एक लीटर घी का टीन 750 के बदले अब 720 रूपय मे मिलेगा। 500एमएल गाय का घी जार 380 के बदले अब 365 रूपय मे मिलेगा। कंपनी का प्रीमियम गिर गाय का घी 500एमएल पैक 999के बदले अब 984 रूपय मे मिलेगा। मदर डेयरी 500 ग्राम बटर पैक 305 के बदले अब 285 रूपय मे और 100 ग्राम का पैक 62के बदले 58 रूपय मे मिलेगा। मदर डेयरी मिल्कशेक जिसमे स्ट्राबेरी , चाकलेट, मैंगो, रबड़ी फ्लेवर वाली 180 मिली• पैक 30 के बदले 28 रूपय हो गई है। 180 ग्राम चीज क्यूबस 145 के बदले 135 रूपय, 480 ग्राम चीज स्लाइस 405 के बदले 380 रूपय, 200 ग्राम चीज ब्लॉक 150 के बदले 140 रूपय, 180 ग्राम चीज स्प्रेड 120 के बदले 110 रूपय, एक किलोग्राम डाइसड मोजरेला 610 के बदले 575 रूपय मे मिलेगी।












