महराजगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 25–27 अप्रैल को 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा
महराजगंज जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती परीक्षा में कुल 25,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो तीन दिनों में कुल 6 पालियों में परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 4,320 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी।
परीक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को हर हाल में नकल विहीन और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जाए। सभी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को समय से अपने केंद्रों पर पहुंचने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
सुरक्षा के दृष्टिगत सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 437 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों से कानून-व्यवस्था और यातायात ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक’ ’जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश’ ’विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की’
11/05/2026
टी स्टॉल पर लगी आग मार्केट में मची अपरा तफरी
11/05/2026
गोविंदगढ़ के छोटा गुढ़ा गांव में खड़ी कार में लगीआग
11/05/2026
महराजगंज पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता और सूझबूझ के चलते टूटने की कगार पर पहुंची एक शादी को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया
11/05/2026
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
11/05/2026
ट्रक ने टोलबूथ को मारी टक्कर, बूथ कर्मचारी घायल
11/05/2026
नरवाना में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न, एसडीएम जगदीश चंद्र ने सुनीं जनसमस्याएं
11/05/2026
सीआईए स्टॉफ जींद कि सतर्क कार्रवाई ।*
11/05/2026
वीरता, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान, के.जी.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
11/05/2026
यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया गया यातायात जागरूकता प्रशिक्षण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!