A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार, पानी में सल्फास मिलाकर पिला दिया था

महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार, पानी में सल्फास मिलाकर पिला दिया था

महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार, पानी में सल्फास मिलाकर पिला दिया था

चन्दौली वाराणसी महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित लकी सोनकर उर्फ विशाल को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित लकी सोनकर रामपुर अंडर बाईपास के पास मौजूद है। लकी कुआर बाजार का निवासी है। इस सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण के संबंध में मृत युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि आरोपित लकी की बहन व उसकी पुत्री आपस में सहेलियां थीं। इसके कारण लकी का उसके घर आना-जाना था। आठ दिसम्बर 2025 को लकी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर आनंदम होटल में ले जाकर कमरा लिया। वहीं साजिश के तहत पानी की बोतल में सल्फास मिलाकर उसके पिला दिया, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई।इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले के दूसरे आरोपित मनीष सोनकर की पुलिस तलाश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!