A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राष्ट्रीय पर्व जनगणना महाअभियान में भारत स्काउट गाइड कंपनी ने की सहभागिता

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*राष्ट्रीय पर्व जनगणना महा अभियान में मध्य प्रदेश जनगणना निदेशालय एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कल्पना चावला गाइड की छात्राओं द्वारा जनगणना महा अभियान के अंतर्गत स्व-जनगणना कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की एवं ग्रामवासियों की स्व-गणना करने में सहयोग प्रदान किया। कल्पना चावला गाइड कंपनी, एकीकृत उमावि चितौरा एवं पद्मावती गाइड ओपन कंपनी सागर की गाइड शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती कृष्णा साहू के मार्गदर्शन में अभिभावकों की अनुमति तथा भीषण गर्मी में सुरक्षा सावधानी बरतते हुए 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे स्व-गणना अभियान में सहभागिता की गई। कल्पना चावला गाइड कंपनी, एकीकृत उमावि चितौरा एवं पद्मावती गाइड ओपन कंपनी सागर की गाइड शिवानी पटेल, सोनिका कोरी, सरस्वती लोधी, गुड़िया, नैना, नैन्सी, आकृति लोधी, आर्या साहू, अंशिका जैन, मानसी, पूजा, प्राची रैकवार, वर्षा यादव, हेमवती लोधी आदि द्वारा गाइड कैप्टन कृष्णा साहू के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर स्व-जनगणना हेतु प्रेरित किया गया तथा ग्रामवासियों के मोबाइल से स्व-जनगणना करने में सेवा-सहयोग प्रदान किया गया।इस दौरान मोबाइल के वर्जन, नेटवर्क, लॉगिन होने तथा जानकारी भरने में अधिक समय लगने एवं बार-बार साइट से बाहर होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। गाइड कंपनी द्वारा ग्राम में मकान जनगणना की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी युवा, बुजुर्ग एवं महिला ग्रामवासियों में स्व-जनगणना और आगामी जनगणना को लेकर उत्सुकता एवं उत्साह देखा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!