A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विद्यालयों में कराएं गुणवत्तापूर्ण कार्य – अपर संचालक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सागर संभाग के 6 जिलों के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल डॉ. मनीष वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, सागर में आयोजित हुई। बैठक में संयुक्त संचालक एस.पी. सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला शिक्षा अधिकारी दमोह सुनील नेमा, सहायक संचालक एम. कुमार, मनीषा अलेक्जेंडर, आशुतोष गोस्वामी, संभागीय आईटी समन्वयक शुभम तिवारी एवं सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, एडीपीसी, सहायक यंत्री, उपयंत्री व संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिले द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना अंतर्गत सभी प्रचलित निर्माण कार्यों तथा जिले में हुए शाला भवन मरम्मत कार्यों की जानकारी फोटोग्राफ्स सहित प्रस्तुत की गई। समीक्षा करते हुए डॉ. वर्मा ने सत्र 22-23 से सत्र 25-26 तक समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का जिला व विकासखंड स्तर से सतत रूप से मॉनिटरिंग करने हेतु डीईओ, एडीपीसी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रचलित सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराएं। इसके लिए संबंधित निर्माण एजेंसी पीआईयू एवं आरईएस इत्यादि के अधिकारियों के साथ भी संपर्क कर कार्यों के गतिरोध दूर कराए जाएं। समीक्षा बैठक के लिए भोपाल से सागर आने के रास्ते में अपर संचालक डॉ. वर्मा ने विदिशा जिले के शासकीय हाईस्कूल वन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मनौरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालयों के भवन मरम्मत कार्यों, आईसीटी लैब स्थापना, स्मार्ट क्लास, इंटरैक्टिव पैनल के इंस्टॉलेशन एवं कक्षा 10वीं व 12वीं के द्वितीय अवसर वाले विद्यार्थियों की विशेष कक्षाओं का अवलोकन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!