A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाखेड़ी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे विधायक लारिया

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विधायक प्रदीप लारिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाखेड़ी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जहां समक्ष में किशोरी बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर की प्रक्रिया और वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। यहां पर पिछले चार दिवस से एचपी वैक्सीनेशन का सत्र लगाया जा रहा है और यह आगामी मार्च अप्रैल और मई माह तक 3 माह तक यह चलेगा।
विधायक लारिया ने सभी अभिभावकों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किशोरी बालिकाएं जिनकी उम्र 14 वर्ष पूरी हो गई है और 15 साल 3 महीने की उम्र तक यह टीका निशुल्क लगवाए और अपनी बालिका को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान कराएं।

Back to top button
error: Content is protected !!