
कटनी,
थाना कुठला क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो उप-निरीक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस के आचरण को लेकर शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया अनुचित आचरण पाए जाने पर उप-निरीक्षक सौरभ सोनी एवं सिद्धार्थ राय को तत्काल प्रभाव से लाइन संबद्ध (लाइन अटैच) किया गया है।
विभाग द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की तथ्यात्मक सत्यता स्थापित की जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#KatniPolice #MPPolice #BreakingNews





