
विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता पर शेरगढ़ में प्रशिक्षण शुरू
-डिजिटल सशक्तिकरण की ओर प्रधानों का एक कदम- राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर

शेरगढ़ (बरेली)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर डिजिटल सशक्तिकरण की ओर प्रधानों का एक कदम पर प्रशिक्षण का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। जिसमें राज्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रार्थना से प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व पर परिचर्चा करते हुए गांव में कंप्यूटर के उपयोग की जानकारी दी। इंटरनेट आदि का उपयोग करते हुए छोटे-छोटे फायदे पर चर्चा हुई। स्मार्टफोन में मोबाइल और कंप्यूटर दोनों की खूबियां होती हैं जिससे कई काम एक ही उपकरण से किये जा सकते हैं। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं वीरेश गौड़ द्वारा स्मार्टफोन के चिन्ह, स्मार्टफोन के फायदे, बैंकिंग व ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग करते समय ध्यान देने योग्य बातें तथा बैंकिंग अब मोबाइल पर खाता प्रबंधन, बिल भुगतान, फंड ट्रांसफर, ग्राहक सहायता, सुरक्षा विशेषताएं तथा अन्य सेवाओं पर जानकारी दी। इसी के साथ-साथ राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए एक्स ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि की जानकारी दी गई। खेल के माध्यम से कंप्यूटर के पार्ट्स और उनके कार्य के बारे में परिचर्चा की। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान रामपाल मौर्य, हरि ओम, मान सिंह, अजय कुमार, जफर हसन खां, भरपूर सिंह, नरेश कुमार, नेक पाल, राकेश कुमारी, अख्तर शाह, नबी हसन आदि प्रधानों ने हिस्सा लिया। खंड प्रेरक प्रेम प्रकाश शर्मा, विनय दीप आदि का विशेष सहयोग रहा। एडीओ पंचायत राजेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को होगा।



