
*श्री राधा-कृष्ण एवं माँ शाकम्भरी मंदिर स्थापना वर्ष महोत्सव संपन्न*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल
“चकरदा में भक्ति, संस्कृति और एकता का दिखा अद्भुत संगम”
सरायपाली – सरायपाली विधानसभा के ग्राम चकरदा में आयोजित श्री राधा-कृष्ण एवं माँ शाकम्भरी मंदिर स्थापना वर्ष महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आत्मिक शांति एवं सौभाग्य की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अष्टप्रहरी श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य श्रवण से उपस्थित जनसमूह भक्ति-रस में सराबोर हो गया तथा सभी को धर्म, सत्कर्म और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रमोद सागर (जिलाध्यक्ष, अजा मोर्चा, महासमुंद) ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राधा-कृष्ण की भक्ति हमें प्रेम, समर्पण और सद्भाव का मार्ग दिखाती है, वहीं माँ शाकम्भरी का आशीर्वाद हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अष्टप्रहरी श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कथा मानव जीवन को सही दिशा देने और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
तथा सभी अतिथियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ग्राम चकरदा एवं समस्त क्षेत्र में सदैव शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बना रहे तथा धर्म और आस्था की यह पावन ज्योति निरंतर प्रज्वलित होती रहे।
यह पावन मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि ग्राम चकरदा की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। यहाँ प्रज्वलित भक्ति की ज्योति प्रत्येक हृदय में श्रद्धा, प्रेम और सद्भाव का संचार करती रहे—इसी भावना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शिव पटेल (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), सुरोती लकड़ा (महामंत्री, भाजपा मंडल केदुवां), कौशल्या नेपाल सिदार (सरपंच, ग्राम पंचायत चकरदा) सहित अजित पटेल, मोहन पटेल, रोहित वैष्णव, दिलीप पटेल, तुलाराम पटेल, दामोदर चौहान, सुदर्शन साहू, बसंत एवं रामकुमार जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मालिकराम पटेल द्वारा किया गया।








